होम / UP Weather: यूपी में गर्मी का कहर जारी, इन जिलों में हो सकती है बारिश

UP Weather: यूपी में गर्मी का कहर जारी, इन जिलों में हो सकती है बारिश

• LAST UPDATED : May 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Weather: चिलचिलाती धूप और गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान झांसी में 45 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री और बुलंदशहर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

गर्मी का कहर जारी

अगले दो दिनों तक राज्य के पश्चिमी इलाकों में दिन में लू चलने की संभावना है, जबकि रात में भी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान फिलहाल शुक्रवार तक स्थिर रहने की उम्मीद है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों जैसे महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बहराईच आदि में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

पारे में कोई बदलाव नहीं

राजधानी में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पुरवा हवा राहत का एहसास करा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी, लेकिन अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं। बुधवार को शहर में लोग दिन में धूप और गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को रात का तापमान 27.1 डिग्री था, जबकि दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election Phase 6: 58 सीटों पर प्रचार खत्म, शनिवार को मतदान

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिनों में बंगाल की खाड़ी से 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जो पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा के तटों से टकराएगा, इसके साथ ही हिंद महासागर से भी हवाएं चलेंगी जो केरल और तमिलनाडु के तटों से टकराएंगी।

अहमदाबाद गर्मी की चपेट में

गुजरात के गांधीनगर और अहमदाबाद में दो दिनों के लिए तापमान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां रात का तापमान दिन के मुकाबले थोड़ा कम रहेगा, यानी लोगों को रात में भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में यहां तापमान गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़े: UP जज के परिवार ने पालतू कुत्ता गायब, पड़ोसी सहीत 12 लोगों पर मुकदमा दायर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox