होम / UP Weather: यूपी में गर्मी का सितम! प्रयागराज में 42 डिग्री पहुंच तापमान, जानें अपने शहर का हाल

UP Weather: यूपी में गर्मी का सितम! प्रयागराज में 42 डिग्री पहुंच तापमान, जानें अपने शहर का हाल

• LAST UPDATED : April 7, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना विकास रूप धारण कर लिया है। यहां प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी से तापमान 42 डिग्री पर करने लगा है। दिन में धूप की तपिश से लोगों को परेशान हो रही है तो वही शाम के समय हल्की ठंड उन्हें राहत दे रही है। हाल की प्रदेश में अप्रैल में इस तरह की गर्मी की उम्मीद नहीं की गई थी। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोगों को सलाह दी है कि कोई जरूरी काम होने पर ही अपने घर या दफ्तर से बाहर जाएं। इसके साथ ही पानी पीना बिल्कुल ना भूले अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए।

42 डिग्री पहुंच प्रयागराज का टेंपरेचर

यूपी के प्रयागराज में तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री पहुंच गया है। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वही लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ALSO READ: Mukhtar Ansari: सपा के इस नेता ने लगवाए मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर, कही ये बात

आज यूपी में गर्मी रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी का मौसम साफ रहने वाला है और यहां पर तेज हवाएं चलने के असर है। दोपहर के समय लोग कम घर से बाहर निकलें क्योंकि इस समय धूप अपने चरम पर होता है और आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान किस डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

ALSO READ: UP News: बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की मस्जिद में पिटाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox