Sunday, July 7, 2024
HomeCrime Newsबॉयफ्रेंड ने किया शादी से इनकार, लड़की ने उसके घर जाकर काटी...

बॉयफ्रेंड ने किया शादी से इनकार, लड़की ने उसके घर जाकर काटी हाथ की नश… फिर जो हुआ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), UP Crime: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है जो आपको भी दंग करके रख देगी। जब बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की ने बॉयफ्रेंड के घर जाकर जमकर हंगामा किया और मामला यहीं नहीं रूका लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयाकस किया। इन सब के दौरान लड़की ने जहर खा लिया और फिर अपने हाथ की नश काट ली। जल्द बाजी में लड़की को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया और फिर पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। वहीं डॉक्टर ने लड़की की हालत को नाजुक बताते हुए उस कानपुर रेफर कर दिया है।

3 सालों से रिलेशनशिप में था जोड़ा 

पूरा मामला अमन शहीद मोहल्ले का है जहां पर एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके घर आई हुई थी। दोनों तकरीबन 3 सालों से रिलेशनशिप में थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात पर लड़की दुखी हो गई और उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पहले लड़की ने जहर खाया और फिर बाद में अपने हाथ की नस काट ली। जिसके कुछ देर बाद ही लड़की घर के बाहर आकर तड़फने लगी।

लड़की के भाई ने लगाए कई आरोप 

इस पूरी घटना पर लड़की के भाई समीर की माने तो प्रेमी साहिल बिना उनकी जानकारी के उनकी बहन को अपने साथ हमीरपुर ले आया था। दोनों शादी के लिए भी राजी थे लेकिन तभी अचानक से शादी से इनकार करने के बाद यह पूरा विवाद हो गया।

लड़की के भाई ने लड़की के और उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिजनों ने ही उनकी बहन के हाथ की नस काट कर जहर खिलाकर उन्हें मारने की कोशिश की है। प्रेमी साहिल लड़की की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी रखे हैं जिनके सहारे वह लड़की को डरा रहा है और ना खुद शादी कर रहा है और ना कहीं शादी होने देने की धमकी दे रहा है।

ALSO READ:

Indian Railways: राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! अयोध्या के लिए रेलवे शुरू कर रही 1,000 से भी ज्यादा ट्रेनें 

PM Modi In Varanasi: आज पीएम मोदी वाराणसी को देंगे बड़ी सौगात! 19,150 करोड़ की परियोजनाओं के साथ इन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular