Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsBreaking: वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन करम सिंह का 100 साल की...

Breaking: वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन करम सिंह का 100 साल की उम्र में निधन, भारत-पाक युद्ध में दिखाया था पराक्रम

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Breaking: प्रदेश से आज एक फिर दुखद खबर आ रही है। यहां वीर चक्र से सम्मानित विजेता कैप्टन करम सिंह का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार पंचेश्वर घाट पर हुआ। उनके पूर्व सैनिक बेटे लक्ष्मण सिंह सामंत ने चिता को मुखाग्नि दी।

कमाइंडिंग अफसर ने घर जा कर दी श्रद्धांजलि गल्गो  

समय पर जानकारी नही दिये जाने के कारण उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी जा सकी। मृत्यु खबर मिलते ही कुमाऊं पिथौरागढ़ के कमाइंडिंग अफसर कर्नल कृष्णा थापा और नायब सूबेदार प्रकाश चंद्र शर्मा ने उनके लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाक-भारत युद्ध में दिखाया था पराक्रम

कैप्टन सामंत ने मैनइटर्स बटालियन की ओर से 1947 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बड़गाम में असाधारणा वीरता का प्रदर्शन किया था। इस बहादुरी के लिए उन्हें 1950 में वीरचक्र के सम्मान से नवाजा गया। मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के निडिल गांव में पहली नवंबर 1923 को जन्में कैप्टन करम सिंह नवंबर 1942 में सेना में शामिल हुए थे और नवंबर 1970 तक सेना में सेवा दी।

ALSO READ: Harish Rawat: पूर्व सीएम हरीश रावत का शुगर मिल पर धरना जारी, सुबह हैडपंप से नहाते नजर आए थे सीएम 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular