Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsभाई और बहन....कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं, राहुल-प्रियंका के...

भाई और बहन….कहते थे कि राम तो हुए ही नहीं, राहुल-प्रियंका के अयोध्या जाने की खबरों के बीच बोले CM योगी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),CM Yogi: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश में क्रमश: अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के नामांकन से पहले रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की खबर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी ने कहा है कि मैंने सुना है कि भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) अयोध्या दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। जब उनकी सरकार थी तो कहते थे राम थे ही नहीं और जब देश की जनता के संघर्ष के फलस्वरूप भगवान मंदिर में विराजमान हो गये तो कहते हैं राम सबके हैं।

CM योगी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

इसके अलावा सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 2004 से 2014 के बीच यूपीए सत्ता में थी, तब उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों को मिलने वाले आरक्षण में सेंध लगाने का काम किया था।उन्होंने आगे कहा कि इनका दोहरा चरित्र देखिए। पहले कहा जाता था कि राम थे ही नहीं, अब कहते हैं राम सबके हैं। उन पर भरोसा करना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें:- बॉलीवुड की बेबाक क्वीन को लगता है इस चीज से डर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग मौका मिलते ही धोखा दे देंगे। हमें धोखेबाज नहीं चाहिए, भ्रष्टाचारी नहीं चाहिए, हमें ऐसी सरकार चाहिए जो भारत की सुरक्षा और भारत की संप्रभुता के साथ-साथ भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए और वह सरकार केवल BJP ही बना सकती है।

‘विषधरों’ को वोट नहीं देना चाहिए: CM Yogi

उन्होंने कहा कि उन ‘विषधरों’ को वोट नहीं देना चाहिए जो भारत माता की जयकार करने और ‘वंदे मातरम’ गाने में झिझकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गौहत्या की छूट देने जा रही है! इन बेशर्म लोगों को देखो, ये भारत की आस्था से कैसे खिलवाड़ कर रहे हैं। इसे अब हिंदुस्तान स्वीकार नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें:- Seema Haider की बढ़ने वाली है मुश्किलें, 10 जून को सबूतों के साथ भारत आ रहा है पति

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular