Tuesday, July 9, 2024
HomeTrendingBudaun Murder: आरोपी की मां का बड़ा कबूलनामा, नहीं था झगड़ा; बेटे...

Budaun Murder: आरोपी की मां का बड़ा कबूलनामा, नहीं था झगड़ा; बेटे ने गलत किया…

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Budaun Murder: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार (20 मार्च) देर शाम दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

बताया जा रहा, मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में घुस गया। आरोपी ने विनोद के घर में घुसकर उनके तीनों बेटों आयुष, पीयूष और अहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष (12) और अहान उर्फ हनी ( 8) की मौत हो गई जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उसकी जान बच गयी।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

आरोपी के मां ने किये कई बड़े खुलासे

वहीँ, घटना के संबंध में आरोपी साजिद की मां नाजरीन का कहना है कि कई वर्षों से साजिद और जावेद दुकान में एक साथ काम करते थे। हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी वह साथ में काम करने गए थे। कभी किसी से उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ। उन्हें नहीं मालूम कि आखिर साजिद ने दो बच्चों की हत्या क्यों की। उसकी उन बच्चों से आखिर क्या दुश्मनी थी। पुलिस देर रात नाजरीन के पास पहुंची, तब उसे इस हत्याकांड और साजिद के एनकाउंटर की खबर मिली। नाजरीन का कहना है कि जिस तरह से अहान और आयुष की मां ने दो बच्चों को पाला था, और उनकी हत्या की गई है उसका काफी दर्द नाजरीन को है।

साजिद ने गलत किया उसे सजा मिली: आरोपी की मां

आरोपी की मां का यह भी कहना है कि साजिद ने गलत किया है और उसे गलती की सजा मिली है। साजिद को ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर उसने ऐसा किया है तो उसे उसके किये के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।’ नाजरीन का कहना है कि उसकी बहू गर्भवती नहीं है। उनकी बहू 10-12 दिन पहले अपने मायके गई थी। साजिद के पहले दो बच्चों की मौत हो चुकी है।

मृतक बच्चों की मां ने क्या कहा?

घटना के संबंध में बच्चों की मां ने बताया कि साजिद नाम का युवक घर के अंदर आया। वह मेरे तीनों बच्चों को छत पर ले गया और छोटे बेटे से एक गिलास पानी लाने को कहा। उसी दौरान मेरे बड़े और छोटे दोनों बेटों की मृत्यु हो गयी। मंझला बेटा पानी लेकर आया तो उस पर भी हमला किया गया लेकिन उसकी जान बच गयी। जब तक हमें इसकी जानकारी हुई और वह भी हम पर हमला करने के लिए दौड़ा, हमने उसे छत पर बंद कर दिया, लेकिन वह भाग गया।

बच्चों की मां ने बताया कि आरोपी ने आर्थिक मदद मांगी थी। उसने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है और उसे अस्पताल ले जाना है, कृपया उसे 5,000 रुपये दे दें। पति से फोन पर बात करने के बाद संगीता ने उसे पैसे भी दे दिये। इसके बावजूद उसने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- Budaun: बदायूं में 2 मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा! UP Police ने कर दिया एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular