Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBulandshahr: उलेमाओं की दो टूक- शादी में आतिशबाजी और नाच-गाना हुआ तो...

Bulandshahr: उलेमाओं की दो टूक- शादी में आतिशबाजी और नाच-गाना हुआ तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे

- Advertisement -

Bulandshahr

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर (Uttar Pradesh)। बुलंदशहर में उलेमाओं ने ऐलान किया है कि जिस मुस्लिम की शादी में डीजे बजेगा, वे उसका निकाह नहीं पढ़ाएंगे। इस बात पर सहमति शाही मस्जिद में तय हुई है। सर्व सम्मति से शादी में फैली कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सभी ने एकजुट होकर सहमति जताई
दरअसल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद की लोकल बॉडी शाही जामा मस्जिद में उलेमा और नगर के मुस्लिम संगठनों के बीच बैठक हुई। इसमें शहर काजी मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि मुस्लिमों की शादी में डीजे, नाच गाना, घुड़चढ़ी, आतिशबाजी होने लगी है। यह सामाजिक कुरीति है। इससे फिजूलखर्ची भी बढ़ रही है। उलेमाओं ने कहा कि निकाह में यह सबकुछ करना गलत है। यदि ये सब हुआ तो निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा। सभी इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

उलेमाओं ने एकजुट होकर कहा कि यदि किसी शादी समारोह में डीजे, आतिशबाजी, नाच, गाना आदि किया जाएगा तो वो निकाह नहीं पढ़ाएंगे और न ही किसी दूसरे को निकाह पढ़ाने देंगे। तब्लीगी जमात के जिम्मेदार हाजी शाहिद अंसारी ने मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ कराकर बैठक को संपन्न किया।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से भाजपा का नाम हटाया, क्या राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल?

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular