Monday, July 8, 2024
HomeKaam Ki BaatFruits Benefits: इन फलों के सेवन से शरीर रहेगा हमेशा फीट त्वचा...

Fruits Benefits: इन फलों के सेवन से शरीर रहेगा हमेशा फीट त्वचा करेगी ग्लों, जानिए किस फल के सेवन से क्या लाभ मिलता है

- Advertisement -

Fruits eating benefits: फल हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व हमारें शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फलों के सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है, रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। इसके साथ ही साथ फलो का सेवन हमारी त्वचा के लिए भी हुत अच्छा होता है। आइए, आज जानते हैं किस फल के सेवन से क्या लाभ होता है….

संतरा

संतरे में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है। संतरा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में सहायक है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाकर  रखते हैं। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हमारी त्वचा भी ग्लो करती है।

पपीता

पपीता में पैपेन एंजाइम व बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को चुस्त व दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं। यह एक वीर्यवर्द्धक औषधि भी है। इसे खाने से कैंसर से भी बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है। पीलिया के रोगी को प्रतिदिन एक पका पपीता खाना चाहिए। इसके साथ ही पपीता का सेवन त्वचा के लिए भी बहुत फयदे मंद होता है।

सेब

ये कहावत तो हम सब ने सुनी है। (an apple a day keeps the doctor away) यानी की प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है। इसे खाने से विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम, कैलोरी, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, मैगनीज, कॉपर, जिंक, प्रोटीन और विटामिन बी1 तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नियमित सेब खाने से हम कैंसर से बचे रहते हैं। इसके नियमित सेवन से कई विषनाशक पदार्थ जैसे शीशा, पारा आदि शरीर से निष्काषित हो जाते हैं। लाल सेब में क्वेरसेटिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

अंगूर

कुछ समय अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से काफी राहत मिल सकती है। इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर में काफी लाभदायक होता है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में यह फायदेमंद होता है।

केला

इसमें कैरोटिनॉइड यौगिक पाया जाता है, जिससे अंधेपन का खतरा दूर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो रक्त संचार को ठीक और दिमाग को चुस्त और अलर्ट रखता है। केला विटामिन B6 का एक बढ़िया स्रोत है, जो नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है। नियमित केले के सेवन से वजन भी बढ़ता है।

 

ये भी पढ़े:- Up News: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्र आपस में लड़ गए, इस घटना में छात्रा घायल

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular