Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तराखंडCBSE 10th Result 2023: 12वीं के बाद अब सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए...

CBSE 10th Result 2023: 12वीं के बाद अब सीबीएसई बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के परिणाम घोषित किए था, तो वही अब दोपहर के बाद सीबीएसई ने एक और अपडेट डाला व 10वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए। बताते चले कि 10वीं के रिजल्ट में देहरादून रीजन के 90.61 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं 12वीं में देहरादून रीजन में 80.26 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट को सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर चेक करें।

इस बार लड़कियां-लड़को से 6.01% आगे रही

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के 38 लाख छात्र अपने परिक्षा के परिणाम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस बार 12 वीं में इस बाद 90.68% लड़कियां और 84.67% लड़के हैं। लड़कियां इस बार भी लड़को से 6.01% आगे रहीं। इस बार 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत पास हुए हैं।

बीते साल के मुकाबले पास प्रतिशत 5.13%  की गिरावट

पूरे देश में सीबीएसई के 16 रीजन हैं। जिसमें देहरादून रीजन 15वें स्थान पर हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रतिशत 5.13% गिरावट आई है। साल 2021-22 में 85.39 प्रतिशत पास रहा था। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिले बदायूं, बिजनौर, ज्योतिबा फूले नगर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर व संभल शामिल हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर  ‘CBSE 10th Result Direct Link’ पर क्लिक करें। फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।

Also Read: Breaking: पहाड़ो में बोल्डर और मालवा से छिंका के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद, पढ़ें खबर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular