Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsCBSE Result 2023 : नोएडा के अर्जुन सम्मी ने पाए 99.20 अंक,...

CBSE Result 2023 : नोएडा के अर्जुन सम्मी ने पाए 99.20 अंक, साइंस साइड से दूसरे नंबर पर रहा सम्मी, जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),CBSE Result 2023:  आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) (CBSE Result 2023) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं (CBSE Result 2023) कक्षा में 87.33 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। छात्राओं का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में छह फीसदी ज्यादा रहा।

छात्रों का पास फीसदी 84.67 रहा है। जबकि छात्राओं का पास फीसदी 90.68 रहा है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

  • सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी
  • ऐसे चेक करें रिजल्ट
  • नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी

बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस बार कुल 87.33% पास हुए है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ रैंकिंग में टॉप पर रहा। लड़कियां 90.68 पास फीसदी के साथ लड़कों से 6.01% आगे रहीं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर  ‘CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें। फिर लॉग इन पेज खुलेगा, यहां अपना अनुक्रमांक नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

यह भरने के बाद क्लिक करते ही आपका CBSE बोर्ड रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगा। इसके बाद स्टूडेंट यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।

नोएडा रीजन में 80.36 प्रतिशत छात्र छात्राएं पास

आज CBSE का रिज़ल्ट आया। बता दे इस साल नोएडा का पिछले साल से कम रिज़ल्ट रहा। टॉपर को लेकर इस साल CBSE ने बदलाव किए है। इस साल ग्रेड सिस्टम लागु किया गया है। वही, नोएडा के कैंब्रिज स्कूल के अर्जुन सम्मी के 99.20 अंक प्राप्त साइंस साइड से दूसरे नंबर पर है।

ALSO READ – शाइस्ता परवीन की हिस्ट्रीशीट खुलने में वकील सौलत का मोबाइल बन सकता रामबाण, आईफोन को भेजा फॉरेंसिक लैब

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular