Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेश14 फरवरी को मनाएं वैलेंटाइन डे, नहीं मनाया जाएगा 'Cow Hug Day'

14 फरवरी को मनाएं वैलेंटाइन डे, नहीं मनाया जाएगा ‘Cow Hug Day’

जब इस मामले ने तुल पकड़ा तो भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नें अपने इस फैसले को वापस लिया है। एक पत्र जारी करते हुए कहा कि 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने के फैसले को वापस किया जाता है।

- Advertisement -

डेस्क:  हाल ही में भारतीय पशु कल्याण बोर्ड यानी Animal Welfare Board of India ने लोगों से अपील की थी कि कि वो 14 फरवरी को ‘‘Cow Hug Day’’ मनाया जाए। अब इसको लेकर देश भर में जमकर बवाल बरपा था। दरअसल इस दिन देश विदेश में प्रेम का त्योहार वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इससे इतर ये फैसला लोगों के समझ से परे था। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का कहना है कि इस दिन लोग गाय को गले लगाएं। इस फैसले को लोगों का जमकर प्यार भी मिला और समर्थन भी। लेकिन वहीं देश के कई हिस्सों में इसका भारी विरोध दिखा।

फैसला हुआ वापस

जब इस मामले ने तुल पकड़ा तो भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नें अपने इस फैसले को वापस लिया है। एक पत्र जारी करते हुए कहा कि 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने के फैसले को वापस किया जाता है। ये निर्णय उस समय लिया गया है जब पूरे देशमें इस फैसले का विरोध देखा गया था। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई लोगों ने इस फैसले का स्वागत भी किया था। कई राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन भी किया था।

धर्मपाल सिंह न कही थी ये बात

योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना था कि काउ हग डे मनाया जाना चाहिए। दरअसल उन्होंने कहा था कि गाय राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता है। जहां गाय पलती हैं उस स्थान पर सुख-सम्पदा हमेशा रहती है। वहीं उन्होंने कहा कि गाय के मूत्र में गंगा बसती है। गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। उनके अनुसार काऊ हग डे मनाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- GIS 2023: गृह मंत्री शाह बोले- यूपी सरकार त्वरित फैसले लेने में सक्षम, समिट से बदलेगा प्रदेश का भाग्य

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular