Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsChandauli News : जंगल में बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में...

Chandauli News : जंगल में बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Chandauli News चंदौली : चंदौली (Chandauli News) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ जंगल में बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला है। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गेदूरहवा महादेवा जंगल का है। जहाँ जंगल में बंद लाल रंग के ट्रॉली बैग में महिला के शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया है।

ट्रॉली बैग से दुर्गंध आने पर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी थी। उस ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी।

महिला के हाथ पर लिखा है कुछ खास

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने जब उस महिला के शव को पॉलीथिन से बाहर निकला तो देखा की मृतक महिला के बाएं हाथ पर सरिता लिखा था।

सोनभद्र- चंदौली सीमा पर घटना स्थल होने के कारण दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी के निर्देश एडिशनल एसपी नक्सल और फोरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है।

फ़िलहाल, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव किसका है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Also Read –  Raid on Azam Khan’s house : सीतापुर में तीसरे दिन भी जारी रही आईटी की छापेमारी, तो वही सहारनपुर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular