Sunday, May 19, 2024
HomeAasthaChandra Grahan 2024: होली पर कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण? कहां...

Chandra Grahan 2024: होली पर कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण? कहां दिखेगा, जानिए सबकुछ

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Chandra Grahan 2024: आज पूरे देश में धूमधाम से होली का पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच आज चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। हिंदू धर्म में ग्रहण को नकारात्मक माना जाता है।। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस समय नकारात्मकता बढ़ जाती है। इसलिए ग्रहण के दिन पूजा पाठ या उत्सव नहीं किया जाता है। साथ ही मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते है।

ग्रहण काल में केवल भजन कीर्तन जैसे कार्यों ही किए जाने का विधान है। ज्योतिष आचार्य की माने तो ग्रहण की स्थिति में ग्रहण के स्पर्श और मोक्ष के साथ ही सूतक भी माना जाता है। चंद्र ग्रहण की स्थिति में सूतक ग्रहण स्पर्श से ठीक 8 घंटे पहले ही लग जाता है। सूतक लगने के साथ ही खाना-खाने और अन्य काम त्याग दिए जाते हैं। इस अवधि में सोना भी मना होता है।

होली और चंद्र ग्रहण को लेकर असमंजस 

इस बार चंद्र ग्रहण 25 मार्च फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को लगेगा। लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि होली पर रंगों से खेलें या नहीं, क्योंकि बड़े भले ही होली पर फूलों से न खेलने को राजी हों, लेकिन बच्चों को होली खेलने से नहीं रोका जा सकता। साल में एक बार होने वाले इस त्यौहार को लेकर बच्चे जाहिर तौर पर बहुत उत्साहित रहते हैं। घरों में पहले से ही चिप्स, पापड़, गुझिया आदि तैयार किए जा रहे हैं। बाजार भी रंग-बिरंगी पिचकारियों से सज गया है।

साल 2024 में चंद्र ग्रहण का समय 

चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए वेद, सूतक, स्नान, दान, पुण्य, यम और चंद्र ग्रहण संबंधी नियम अमान्य हैं। फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च को दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी। सोमवार का चंद्र ग्रहण एक रात्रिकालीन सूर्य ग्रहण है, लेकिन चूंकि ये भारत में दिखाई नहीं देता है, इसलिए नियम लागू नहीं होते हैं। यह ग्रहण उत्तरी अफ्रीका के अलावा एशियाई महाद्वीप, रूस, भारत और इनके बीच के देशों में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:- UP Weather: यूपी में बारिश करेगी होली का मजा किरकिरा? जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular