Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsChandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए बेहद...

Chandra Grahan 2024: होली पर चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लिए बेहद खतरनाक

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Chandra Grahan 2024: इस साल होली में 100 साल में बनने वाला दुर्लभ संयोग बन रहा है और साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ा रहा है। ऐसे में कई राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ज्योतिष में ग्रहण योग शुभ नहीं माना जाता है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। ग्रहण सुबह 10:23 बजे से दोपहर 3:02 बजे तक लगेगा। ये चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। लेकिन इस चंद्र ग्रहण के दौरान तीन राशियों को भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। हालांलि ये ग्ररण देश में नहीं दिखाई देगा। लेकिन इसके बाद भी जब भी ग्रहण लगता है तो इसका असर ग्रहों की ऊर्जा पर पड़ता है। ऐसे में ग्रहण से जुड़ी सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

जानें कौन सी हैं ये तीन राशियां

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को यात्रा के दौरान अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि इनके नवम भाव में शनि और मंगल एक साथ बैठे हैं। इसलिए लंबी दूरी की यात्रा उतनी लाभदायक नहीं रहेगी जितनी सोची गई थी। आपके सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी। साझेदारी या घरेलू जीवन में वाद-विवाद से बचें और उदासीन होने से बचें। अगर आप विचलित महसूस कर रहे हैं तो कुछ देर के लिए खुद पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। इस दौरान आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सिंह राशि वालों को भी अज्ञात शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों को भी बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। संभव है कि किसी को पैसा देते या लेते समय आपको धोखा मिले या नुकसान हो। तो ऐसे में आपको बहुत सोच-समझकर और धीरे-धीरे निर्णय लेना चाहिए। अगर संभव हो तो आर्थिक फैसले 1 या 2 महीने के लिए टाल दें।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular