Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaChardham Yatra 2023: सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2584...

Chardham Yatra 2023: सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2584 यात्री, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड, जानें बाकी अपडेट

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)देहरादून:“Chardham Yatra 2023” उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू है। जिसके लेकर सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए आज सुबह आठ बजे तक तकरीबन 2584 यात्री रवाना हुए हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा में बारिश और बर्फबारी के बीच धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 2584 यात्री

उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही

बता दें, चारधाम यात्रा में देशभर से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर शासन अलर्ट पर है। गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। जिससे की यात्रा को परेशानी आ सकती है। ऐसे में आने वाले यात्रियों को परेशानियां न हो उसके लिए भी खासा इंतजाम कर रखे है।

बता दें कि निस्तारण के लिए तीन आईएएस अधिकारियों को बनाया गया है। जो की चारधाम यात्रा में नोडल अधिकार आईएएस बी वी आर सी पुरुषोत्तम को केदारनाथ धाम के लिए बनाया गया। आईएएस रंजित कुमार सिन्हा को बद्रीनाथ और हेमकुंठ साहिब का नोडल अधिकारी बनाया गया, जबकि आईएएस सुरेंद्र नारायण पाण्डे को गंगोत्री और यमुनोत्री का नोडल अधिकारी बनाया गया। जिससे की यात्रा पर आने वाली परेशानियों का जल्द ही समाधान हो सके।

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

वहीं, उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

चार धाम यात्रा को लेकर अपडेट

खराब मौसम को देखते हुए शासन ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण पर लगी रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं।

Also Read:Sudan Crisis 2023: सूडान से ऑपरेशन कावेरी के तहत लाए गए उत्तराखंड के 27 लोगों की वापसी पर CM धामी ने जताया PM का आभार,बोले…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular