Monday, July 8, 2024
HomeLatest Newsचलती बस का फट गया फ्लोर और नीचे सड़क पर गिरी महिला,...

चलती बस का फट गया फ्लोर और नीचे सड़क पर गिरी महिला, सामने आया डरावना Video

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Chennai Government Bus : चेन्नई में सड़कों पर नहीं बल्कि सरकारी बसों में गड्ढे हैं। जिसके चलते एक महिला की जान बाल-बाल बच गई। दरअसल, चेन्नई में सरकारी बस की खराब हालत के कारण एक महिला की जान खतरे में पड़ गई।

इस बस में सफर कर रही एक महिला चलती बस का फर्श टूटने से नीचे गिर गई। इस घटना में महिला घायल हो गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बस का फर्श टूट गया और महिला नीचे गिर (Chennai Government Bus)

बता दें कि महिला यात्री वल्लालर नगर और थिरुवेरकाडु के बीच चलने वाली बस नंबर 59 के अंदर बैठी थी। जैसे ही वह सीट से उठी, नीचे का फर्श टूट गया और महिला नीचे गिर गयी। जैसे ही अन्य यात्रियों ने देखा तो उन्होंने ड्राइवर को सूचना दी।

इसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी और अन्य लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से गुस्साए यात्रियों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर से बहस भी की। उन्होंने दोनों से सवाल पूछा कि बस की खराब हालत के बारे में उन्हें कैसे पता नहीं चला।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular