Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराNikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ -...

Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ – “पीएम मोदी का विजन ही यूपी का मिशन”

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), Nikay Chunav 2023 आगरा: निकाय चुनाव प्रचार में आज सीएम योगी आगरा पहुंचे। जहा उनका स्वागत शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

  • शंख की ध्वनि के साथ स्वागत
  • आगरा के म्यूजियम का नाम बदला
  • अब है ब्रज की बारी – सीएम योगी

शंख की ध्वनि के साथ स्वागत

आज सीएम योगी आदित्यनाथ ताजनगरी पहुंचे। सीएम योगी जब आगरा खेरिया एयरपोर्ट से जनसभा स्थल जीआईसी मैदान पर पहुंचे। तो मंत्रोच्चारण से क्षेत्र गूंज उठा। शंख की ध्वनि और मंत्रोच्चारण के साथ सीएम योगी का जोशीला स्वागत किया। सीएम योगी ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। सीएम योगी ने जनसभा के मंच से सपा, बसपा, कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला।

आगरा के म्यूजियम का नाम बदला

सीएम ने जनसंबोधन में कहा तुष्टीकरण की पोषक पुरानी सरकारों ने इसी मंशा से काम किया था।आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं।

जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि, हमने ने यहां के म्यूजियम का नाम बदलने का काम किया है। अब आगरा के म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज किया गया है।

पीएम मोदी ने जनता से आजादी के अमृत महोत्सव में पंच प्रण लेने की बात कही थी। जिसमें विकसित भारत का निर्माण गुलामी के अंश खत्म करना है। हम पूर्वजों की यादें और विरासत का सम्मान करते है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। वाराणसी में विश्वनाथ कारिडोर बन रहा है।

अब है ब्रज की बारी – सीएम योगी

सीएम ने कहा कि अब ब्रज की बारी है। ब्रज भी सज और संवर रहा है। संत और महात्माओं की जन्मस्थली संवर रही हैं। अब सबका साथ, सबका विकास और और सब के प्रयास से सरकार काम कर रही हैं।

“सीएम योगी ने कहा आज की पीएम मोदी का विजन ही यूपी का मिशन है। ये नया उत्तर प्रदेश है।” सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, पहले कांग्रेस का फेल इंजन, फिर सपा व बसपा का फेड इंजन था। अब भाजपा का डबल इंजन है।

जो विकास की गाथा लिख रहा है। अब युवा के हाथ में तमंचा नहीं,टैबलेट है। युवा अपने टैलंट से कामियाबी की किताब लिख रहा है। पीएम का विजन, यूपी का मिशन है। अब गुंडे बदमाश सीना तानकर नहीं चल सकते। गले में तख्ती टांग कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

ALSO READ –  भाजपा मंडल अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, लगभग 150 बागी कार्यकर्ता आरएलडी में शामिल, जानिए क्या है वजह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular