Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, बोलेः स्मृति ईरानी लटके-झटके दिखाने आती...

Lucknow: कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, बोलेः स्मृति ईरानी लटके-झटके दिखाने आती हैं अमेठी

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। पार्टी के नेता अजय राय ने सोनभद्र जिले में कहा है कि अमेठी में सारे कारखाने बंद पड़े हैं। लेकिन स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं। इसके बाद वापस चली जाती हैं। कांग्रेस नेता का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी आने वाले समय में अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री पर अजीबोगरीब बयान देकर भाजपा पर भी निशाना साधा है। ह

व्यापारियों में जीएसटी को लेकर काफी डर
कांग्रेस नेता अजय राय का केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि व्यापारी अपनी दुकान छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहा था, आज वह सही साबित हुआ। उन्होंने कहा कि व्यापारियों में जीएसटी को लेकर काफी डर है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो व्यापारी लंबे समय से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें परेशान किया जा रहा है।

2024 में बनारस से चुनाव हराकर रहेंगे मोदी: अजय राय
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ हुए एक्शन पर अजय राय का कहना है कि मुख्तार जैसे लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। दरअसल राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलग-अलग राज्यों में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में अजय राय सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस यात्रा में कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को बनारस से 2024 का चुनाव हराकर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने कानपुर जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी से की मुलाकात, बोले- अफसर सुन लें कि समय बदलता है

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular