Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया CM धामी का पुतला दहन, जमकर की...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया CM धामी का पुतला दहन, जमकर की नारेबाजी

- Advertisement -

(Congress workers burnt the effigy of CM Dhami, raised slogans) कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैरसैण की उपेक्षा किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का पुतला दहन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी के नेतृत्व में गैरसैण मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

खबर में खास:

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया CM धामी का पुतला दहन
  • सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
  • गैरसैण के विकास के लिए 25 हजार करोड रुपए की घोषणा

 

पूरे बजट सत्र में गैरसैंण का नाम भी नहीं लिया

ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी ने कहा कि 2 साल के बाद गैरसैण में बजट सत्र हुआ। जिससे यहां की जनता को काफी आशा थी कि इस बार गैरसैण के विकास के लिए सरकार कोई बड़ी घोषणा करेगी। लेकिन धामी सरकार ने पूरे बजट सत्र में गैरसैंण का नाम भी नहीं लिया। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।

विकास के लिए 25 हजार करोड रुपए की घोषणा

वहीं दूसरी तरफ नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने पिछले बजट सत्र में गैरसैण के विकास के लिए 25 हजार करोड रुपए की घोषणा की थी। लेकिन उसमें से एक भी पैसा गैरसैण के विकास कार्य में खर्च नहीं किया गया। और इस बार सरकार ने जो गैरसैण की उपेक्षा की है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

READ ALSO: Roorkee : जिलाधिकारी ने ऑल इंडिया टेनिस क्रिकेट बॉल चैंपियनशिप का किया शुभारम्भ

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular