Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCrime in Ayodhya : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत अराजक...

Crime in Ayodhya : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नशे में धुत अराजक तत्वों ने फेंके देसी बम, चार घायल

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, अयोध्या:

Crime in Ayodhya श्रीमदभागवत भंडारे में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम में नशे में धुत कुछ अराजक तत्वों ने देशी बम फेक दिया। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। चार घायलों में एक का लखनऊ ट्रामा सेंटर व एक का जिला चिकित्सालय अयोध्या में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

श्रीमद भागवत कथा का भंडारा था Crime in Ayodhya

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव मे राम भवन प्रजापति के यहां श्रीमद भागवत कथा का भंडारा था। बाराबंकी जनपद की एक नामी नौटंकी का कार्यक्रम था। बुधवार को रात नौ बजे नौटंकी शुरू होने के बाद शराब के नशे में धुत अराजक तत्वों ने बवाल शुरू कर दिया। मारपीट शुरू हुई, जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी व स्थानीय पुलिस पहुंची। मामला शांत कर जैसे ही पुलिस आगे बढ़ी किसी ने दर्शक की भीड़ में एक देशी बम फेंक दिया। बम फटने से चार लोग घायल हो गए।

Also Read : Congress Politics In UP : यूपी में कांग्रेस की राजनीति , कांग्रेस को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए मुस्लिमों से हुई आस

Also Read : Holika of Ancient Traditions are Alive in Varanasi : प्राचीन परंपराओं से सराबोर काशी की होली, शीतला घाट पर जलती है पहली होलिका

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular