Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking Newsदुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया, बल्कि आरोपियों ने इस काली करतूत का वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से आसपास के इलाकों में काफी गुस्सा है।

आरोपी का अपने भाई की ससुराल में आना-जाना था

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जिले के हंडिया निवारी के रहने वाले 22 साल के राहुल यादव पर 20 साल की लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानकारी देते हुए ज्ञानपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल यादव अपने बड़े भाई की ससुराल आता रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लड़की से हुई और फिर बातचीत होने लगी। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को आरोपी राहुल बच्ची को अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

घटना के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया

पुलिस जानकारी के मुताबिक 3 मार्च को घटना के बाद आरोपी ने 5 मार्च को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की को ब्लैकमेल किया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं कराई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular