Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशCrook was Asking for Extortion from Jail : बदमाश मांग रहा था...

Crook was Asking for Extortion from Jail : बदमाश मांग रहा था जेल से रंगदारी, महिला डॉक्टर ने छोड़ा आगरा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, आगरा।

Crook was Asking for Extortion from Jail : शाहगंज क्षेत्र की महिला डॉक्टर के परिवार को पांच लाख रुपये चौथ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे दहशत में आकर डॉक्टर दंपती आगरा से पलायन कर राजस्थान में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसमें मुख्यमंत्री से कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगा रही है। कहा कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। कुख्यात सुधीर भदौरिया और उनके परिजनों पर राजनीतिक लोगों का हाथ होने का भी आरोप लगाया है।

16 मार्च को दर्ज कराया था मुकदमा (Crook was Asking for Extortion from Jail)

शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉक्टर ने 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें ऋषि मार्ग निवासी महेश सिंह, उसकी बहन ममता सिंह, पत्नी गौरी सिंह, मां, साली सुमन, रेनू सिंह और भाई सुधीर सिंह भदौरिया को नामजद किया। सुधीर फतेहगढ़ जेल में बंद है। वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। महिला डॉक्टर ने वीडियो में कहा है कि पड़ोस में रहने वाले महेश और गौरी काफी समय से ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसने बताया कि 22 फरवरी को पांच लाख की चौथ मांगी।

फोटो वायरल करने की धमकी दी (Crook was Asking for Extortion from Jail)

न देने के एवज में धोखे से बनाए फोटो वायरल करने की धमकी दी। चौथ की रकम नहीं देने पर तीन दिन बाद फोटो वायरल कर दिए। इसके बावजूद उन्होंने चौथ की रकम नहीं दी। तब महेश कुमार ने अपनी बहन के साथ मिलकर कुख्यात सुधीर सिंह से कई बार फोन करवाया। चौथ नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने कहा कि वह परिवार सहित आगरा छोड़कर राजस्थान में रह रही है।

(Crook was Asking for Extortion from Jail)

Also Read : Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular