Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर: गेहूं की फसल के बीच की जा रही अफीम की खेती,...

ललितपुर: गेहूं की फसल के बीच की जा रही अफीम की खेती, छानबीन में लगी पुलिस

अफीम की खेती की सूचना के बाद गांव में पहुँची पुलिस ने छापेमारी कर दो जगहों पर अफीम की खड़ी फसल का खुलासा किया है। जिसका सैम्पल लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

- Advertisement -

ललितपुर: प्रदेश के कई इलाकों में बिना लाइसेंस के ही अफीम की खेती की खबरें सामने आती रहती है। वहीं ऐसी खबरों को लेकर पुलिसिया कार्रवाई करती है। ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है प्रदेश के ललितपुर से। यहां पर पुलिस ने फल फूल रही अफीम की खेती का खुलासा किया है तो वहीं इस पर कार्रवाई भी की है। पूरा मामला जनपद के थाना वार क्षेत्र अंतर्गत बसतगुवा गांव का है।

गेंहूं की फसल के बीच हो रही अफीम की खेती

जानकारी हो कि इस गांव में गेंहू की फसल के बीचों बीच बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इसकी सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद से पुलिसिया कार्रवाई में इस बात का भांडाफोड़ हुआ है। जिसमे प्रशासन ने कार्रवाई की है। साथ ही गांव में अन्य फसलों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि गांव में ऐसे अन्य भी खेत हो सकती है कि अफीम की खेती हो रही हो।

मामले में 2 गिरफ्तार

अफीम की खेती की सूचना के बाद गांव में पहुँची पुलिस ने छापेमारी कर दो जगहों पर अफीम की खड़ी फसल का खुलासा किया है। जिसका सैम्पल लेकर आगे की कार्यवाई की जा रही है। वहीं गांव और आस पास के सभी गांव में सक्रियता से खेतों में जांच की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अफीम के अभी और कई खेत हो सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में कई और लोगो के सामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का प्रदेश में जबरदस्त विरोध, आप कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular