Saturday, July 6, 2024
Homeउत्तर प्रदेशहोटल में खाना खा रहे युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश...

होटल में खाना खा रहे युवक को गोली मारी, आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, मथुरा : 

यूपी के मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट तिराहा के पास अग्रवाल रेस्टोरेंट पर खाना खाते समय युवक पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। गोली चलने से रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। गोविंदनगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए।

युवक पर रंजिश में हमला

पुलिस ने बताया कि रंजिश के चलते यह हमला हुआ है। दो के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि हमलावर और घायल पहले दोस्त हुआ करते थे, अब दुश्मनी हो गई है।

यह भी पढ़ेंः शादी में बिना बुलाए युवक ने दूल्हे के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular