Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsDehradun Accident: दुखद खबर! यूटिलिटी वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक...

Dehradun Accident: दुखद खबर! यूटिलिटी वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक ही परिवार से दो सदस्यों की मौत

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), विकासनगर “ Dehradun Accident ” : देहरादून के विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल है। घायल महिला को ग्रामीणो की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

यूटिलिटी वैन विकासनगर की ओर जा रही थी

देहरादून में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ है। जहां,श्म्भर क्वानू गांव से एक यूटिलिटी वैन विकासनगर की ओर जा रही थी। जहां अचानक से शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी एक गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे की तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। घटना की सूचना मिलने के तुरन्त बाद ही एडीएफआर(ADFR) और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

मृतक

-पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू
-मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत

घायल महिला

सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष

Also Read: Vande Bharat Train : यात्रीगढ़ कृपया ध्यान दें! आज से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, कई ट्रेनों के समय में बदलाव

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular