Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडDehradun News: भगत दा ने घर वापसी के बाद किए टपकेश्वर महादेव...

Dehradun News: भगत दा ने घर वापसी के बाद किए टपकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन, PM को लेकर कही बड़ी बात

- Advertisement -

Dehradun News: (After returning home, Bhagat Da visited Tapkeshwar Mahadev Temple) महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन के बाद उन्होंने जलाभिषेक किया। इस पावन पर्व पर उनकी भगवान शंकर से प्रार्थना है कि राज्य पर शुभ अवसर सुख और समृद्धि कायम रहे।

खबर में खास:-

  • पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे

  • भगवान टपकेश्वर महादेव हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को ताकत दें

  • भगत सिंह कोश्यारी के मार्गदर्शन में आगे भी कार्य किया जाएगा

महादेव हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को ताकत दें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी कल राजधानी देहरादून पहुचें। जहां कार्यकर्तओं और भगत दा समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान वे अपने डिफेंस कॉलोनी आवास पहुचें। जिसके बाद महाशिवरात्रि पर उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। और कहा कि मैंने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रार्थना की थी भगवान टपकेश्वर महादेव हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को ताकत दें। जिसके बाद
उन्होंने कही कि मैं चाहता हुं की भारत जगतगुरु बने।

मार्गदर्शन में आगे भी कार्य किया जाएगा- महेंद्र भट्ट

कल मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि उनकी इच्छा थी कि वो राज्यपाल के पद से मुक्त होना चाहते हैं और सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हैं क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश का राज्यपाल बनाने का मौका दिया और उस राज्य में उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए ।साथी कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के गौरव बनाए रखे ना रखने में उन्होंने अपनी बखूबी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का उत्थान और सामाजिक कार्यों के साथ चिंतन मंथन किया जाए।जिसको लेकर के उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया।वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वागत समारोह के दौरान कहा कि भगत सिंह कोश्यारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में आगे भी कार्य किया जाएगा।

Also Read: Rudrapur News: सड़क हादसा! डंपर पर टकराने से कैंटर सवार युवक की मौत,एक घायल

 

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular