Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडDehradun News: CM धामी का ऐलान! बाल विवाह की पूर्व सूचना देने...

Dehradun News: CM धामी का ऐलान! बाल विवाह की पूर्व सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम देगी प्रदेश सरकार

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (state government will give a reward those who give prior information about child marriage) महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा और बाल विवाह की सूचना देने और इसको रोकने का प्रयास करने वालों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए इसकी घोषणा की।

खबर में खास:-

  • बाल विवाह व महिला हिंसा की सूचना देने वालो का होगा सम्मान,

  • सरकार का उद्देश्य राज्य में महिला हिंसा और बाल विवाह पर लगे रोक,

  • ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रु का दिया जाएगा इनाम,

विशेष अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा

मुख्यमंत्री आवास स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं और बच्चों को लेकर होने वाली मानसिक और शारीरिक घटनाओं को सूचित करते हुए रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से उस व्यक्ति को विशेष अवसरों पर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा बाल विवाह को लेकर भी उन्होंने कहा की पूर्वसूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति या संस्था को सरकार की ओर से दस हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

अपराध करने वालों के मन में भय पैदा करना जरुरी- धामी

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के मन में भय पैदा करना बेहद जरुरी है। ऐसे अपराधियों को ऐसा दंड देेना चाहिए की इस तरह के अपराध करने से पहले ये सब सोचकर भी उनकी रूह कांप जाए। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के ई-पेपर ‘अपनी वाणी’ का शुरुआत किया एवं महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का लोकार्पण भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने एवं सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

पूरे सप्ताह भर कार्यक्रमों का आयोजन – रेखा आर्य

वहीं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके साथ ही विभाग की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है। मंत्री ने कहा महिलाओं को सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग की ओर से पूरे सप्ताह भर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Also Read: Uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खबर! समूह-ग भर्ती में इंटरव्यू खत्म करने के फैसले पर धामी कैबिनेट की मुहर

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular