Sunday, July 7, 2024
HomeGovernment ActionDelhi Dehradun Vande Bharat: PM मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे...

Delhi Dehradun Vande Bharat: PM मोदी आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, दून से दिल्ली तक चार घंटे 45 मिनट का होगा सफर, पढ़ें शेड्यूल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), देहरादून “Delhi Dehradun Vande Bharat” : उत्तराखंड को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। बता दें, मंगलवार को दिल्ली और देहरादून के बीच आठ कोच वाली इस ट्रेन का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा।

चार घंटे 45 मिनट का होगा सफर

अगर बात समय की करें तो वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। वंदे भारत को केवल आनंद विहार तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। सुबह सात बजे दून से चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज ही होंगे

बता दें, वंदे भारत बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज ही होंगे। जिनमें से हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। अगर बात ट्रेन की रफ्तार की करें तो अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा अभी तक ट्रेन का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल

देहरादून से दिल्ली
स्टेशन- समय
देहरादून- 7.00 बजे
हरिद्वार- 8.04 बजे
रुड़की- 8.49 बजे
सहारनपुर- 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर- 10.07 बजे
मेरठ- 10.37 बजे
आनंद विहार- 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून

आनंद विहार- शाम 5.20 बजे
मेरठ- 6.38
मुजफ्फरनगर- 7.08
सहारनपुर- 7.55
रुड़की- 8.31
हरिद्वार- 9.15
देहरादून- 10.35

Also Read: Uttarakhand Weather: आज प्रदेश में खराब रहेगा मौसम, बारिश के साथ कई इलाकों में हुई ओलावृष्टि के आसार

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular