Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsDeoband News : पूर्व सपा विधायक ने अटल बिहारी वाजपेयी और...

Deoband News : पूर्व सपा विधायक ने अटल बिहारी वाजपेयी और वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान – “सावरकर भगोड़ा था…….

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), देवबंद : निकाय चुनाव के आते ही विभिन्न पार्टियों ने अपना – अपना दावा करना शुरू कर दिया है।

इसी बीच देवबंद में लगातार हो रही विवादित बयान बाजी से माहौल गरमाया हुआ है। अब सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई पर विवादित टिप्पणी की।

  • वीर सावरकर को बताया भगोड़ा
  • अतीक का पुत्र असद मासूम है – माविया अली
  • देवबंद में बढ़ी अतिरिक्त पुलिस बल

वीर सावरकर को बताया भगोड़ा

दरअसल, सपा के पूर्व विधायक माविया अली देवबंद में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। जहा सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने क्रांतिकारी वीर सावरकर और संघ नेता गोलवलकर को भगोड़ा बताया। बता दे, सपा नेता ने इससे पहले भी बहुत से भड़काऊ बयान दिए थे। देवबंद में लगातार हो रही भड़काऊ बयानबाजी के बाद खुफिया विभाग का अलर्ट जारी है।

अतीक का पुत्र असद मासूम है – माविया अली

सपा के पूर्व विधायक ने एक राजनीतिक जनसभा के दौरान भड़काऊ बयान दिए। माविया अली विवादित बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। इससे पूर्व माफिया अतीक के पुत्र असद को मासूम बताया था।

देवबंद में बढ़ी अतिरिक्त पुलिस बल

फ़िलहाल, लगातार हो रही बयानबाजी के चलते देवबंद ने अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ाया गया है। `माविया अली पूर्व विधायक सपा ने कहा कि 19 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी ने सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग की थी।

ALSO READ – आज़म खान को लगा एक और बड़ा झटका, फर्जी दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिफ्तार, क्या है पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular