Tuesday, July 2, 2024
HomeEntertainment NewsDharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र को आखिर ये क्या हुआ, हालत देखकर हर कोई...

Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र को आखिर ये क्या हुआ, हालत देखकर हर कोई परेशान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी हर छोटी से बड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। आज सुबह उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई कि फैंस के होश उड़ गए।

उजड़े हुए बाल, पैरो में बैंडेज और हाथों में सूखी रोटी को लिए धर्मेंद्र को देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर धर्मेंद्र साथ हुआ क्या है।

धर्मेंद्र की चोट देख फैंस हुए परेशान

शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब धर्मेंद्र ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फोटों में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की तरफ गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। अभिनेता ने ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

धर्मेंद्र ने कही दिल की बात

अभिनेता ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आधी रात हो गई… नींद आती नहीं…भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।” अभिनेता का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया उनके फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया। हालांकि, धर्मेंद्र ने भी अपने चाहने वालों को जवाब देने में देर नहीं की। कमेंट करते हुए कई फैंस ने एक्टर की अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी के लिए दुआं भी की।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular