Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsDimple Yadav Birthday: एक फौजी की बेटी, रक्षा मंत्री की बहू; CM...

Dimple Yadav Birthday: एक फौजी की बेटी, रक्षा मंत्री की बहू; CM की पत्नी-जानिए डिंपल यादव का सफर

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Dimple Yadav Birthday : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव का आज 15 जनवरी को जन्मदिन है। सांसद डिंपल यादव अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं।

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे में हुआ था। उनके पिता एक कर्नल हैं। उनके पिता अलग-अलग जगहों पर तैनात थे। जिस साल डिंपल का जन्म हुआ, उनके पिता की पोस्टिंग पुणे में थी।

सांसद डिंपल यादव की अखिलेश यादव से पहली मुलाकात साल 1995 में एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। तब अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल 17 साल की थीं। उस वक्त अखिलेश इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिंपल स्कूल में थीं और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई।

साल 1996 में अखिलेश यादव अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। लेकिन दोनों ही जानते थे कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कैसे चलानी है। दोनों कभी कार्ड भेजकर तो कभी फोन के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहे।

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उनकी शादी लालू यादव की बेटी से कराना चाहते थे। लेकिन अखिलेश ने डिंपल से शादी का वादा किया था। ऐसे में उन्होंने किसी तरह मुलायम को मनाया। दोनों ने 24 नवंबर 1999 को लखनऊ में शादी कर ली।

डिंपल ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू बनने के बाद भी राजनीति में आने की जल्दी नहीं की। 2009 में अखिलेश यादव फिरोजाबाद और कन्नौज से लोकसभा जीते तो फिरोजाबाद सीट उन्होंने छोड़ दी। फिरोजाबाद सीट खाली हुई तो सपा ने डिंपल को मैदान में उतार दिया।

हालांकि डिंपल वह चुनाव हार गईं। लेकिन 2012 में सपा ने विधानसभा चुनाव जीता और अखिलेश यादव सीएम बने तो उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट खाली कर दी। उपचुनाव हुए तो मुलायम की रणनीति ने ऐसा काम किया कि डिंपल के सामने कोई उम्मीदवार ही नहीं आया। वह निर्विरोध चुनाव जीत गईं।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular