Monday, May 20, 2024
HomeLoksabha Election 2024Dinesh Pratap Singh ने कांग्रेस के अमेठी उम्मीदवार को 'प्रियंका का क्लर्क'...

Dinesh Pratap Singh ने कांग्रेस के अमेठी उम्मीदवार को ‘प्रियंका का क्लर्क’ कहा

Dinesh Pratap Singh ने कांग्रेस के अमेठी उम्मीदवार को 'प्रियंका का क्लर्क' कहा

- Advertisement -

 India News UP(इंडिया न्यूज़),Dinesh Pratap Singh: देश में लोकसभा चुनाव जारी है। इसके साथ ही नेताओं का आरोप- प्रत्यारोप भी जारी है। इसी बीच भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने गांधी परिवार पर रायबरेली-अमेठी के लिए “नफरत” रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पूछा है कि उन्होंने (कांग्रेस) अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी स्थानीय नेता को क्यों नहीं चुना? चुना भी तो किसे “प्रियंका गांधी के क्लर्क” को।

सोनिया गांधी की जीत से भी बड़े अंतर से हारेंगे- दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी 2019 के चुनावों में उनकी मां सोनिया गांधी की जीत से भी बड़े अंतर से हारेंगे। सोनिया गांधी ने 2019 में सिंह को 1,67,000 से अधिक वोटों से हराया था। हालाँकि, यह एक उपचुनाव सहित पांच चुनावों में सोनिया गांधी की जीत का सबसे कम अंतर था, जो उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था।

Also Read- UP Election:परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता- बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

‘अमेठी-रायबरेली के प्रति उनके मन में जो नफरत है- भाजपा नेता

भाजपा नेता आगे ने कहा, ”अमेठी-रायबरेली के प्रति उनके मन में जो नफरत है, वह इस रूप में प्रकट होती है कि ‘हम अमेठी या रायबरेली से किसी व्यक्ति को टिकट नहीं देंगे बल्कि दिल्ली या लुधियाना से किसी व्यक्ति को टिकट देंगे।” सिंह ने कहा, उनके मन में अमेठी-रायबरेली के लिए ”नफरत” है और इस बार अमेठी-रायबरेली उन्हें करारा जवाब देगी।

Also Read- UP News: बरेली-मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक, मजदूरों को किया घायल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular