Sunday, May 19, 2024
HomeLatest Newsसपा विधायक Irfan Solanki के यहां रेड में क्या-क्या बरामद हुआ, ED...

सपा विधायक Irfan Solanki के यहां रेड में क्या-क्या बरामद हुआ, ED ने बता दिया

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) UP, Irfan Solanki:  कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ED की छापेमारी में उनकी कई बेनामी संपत्तियों और काली कमाई का पता चला है। इसके साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। अब तक ED को करीब 50 करोड़ रुपये की अवैध कमाई के सबूत मिले हैं।

ED ने 26 लाख नकद बरामद किये

Irfan Solanki के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 26 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। उनके कानपुर में 10 करोड़ रुपये के घर और मुंबई के बांद्रा इलाके में 5 करोड़ रुपये के फ्लैट की भी जांच की गई है।

ईडी की जांच में पता चला है कि इरफान सोलंकी की संपत्ति 2016 से 2022 के बीच कई गुना बढ़ गई है। उनके पास कानपुर और मुंबई में कई घर हैं, और माना जाता है कि मुंबई के बांद्रा में 5 करोड़ रुपये का एक फ्लैट भी है।

करोड़ों की संपत्ति हुई

ईडी को मुंबई में दो फ्लैटों की जानकारी मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। ये फ्लैट इरफान की पत्नी और साले के नाम पर हैं। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि ये फ्लैट मुंबई सरकार द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को पक्का घर मुहैया कराने की योजना के तहत आवंटित किए गए हैं। इरफान सोलंकी और उसके साथियों के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं और अब तक 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular