Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशEid-ul-Fitar 2023: प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई ईद की...

Eid-ul-Fitar 2023: प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी गई ईद की नमाज, लोगों ने दी एक दूसरे को मुबारकबाद

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), श्रावस्ती: प्रदेश भर में आज ईद का त्यौहार (Eid-ul-Fitar 2023) मनाया गया। सुबह लोगों ने नमाज अदा की। वहीं एक दूसरे को बधाई दी। बहराईच से भी तस्वीरें सामने आई जहां लोगों ने अमन चैन के साथ ईद का पर्व मनाया। दरअसल भाईचारे का प्रतीक कहे जाने वाला ईद का पावन त्यौहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जनपद बहराइच में भी आज इस ईद के त्यौहार पर नमाजियों ने देश प्रदेश एवं जनपद में अमन चैन को लेकर दुआएं मांगी

नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी और लोगों की खुशहाली के लिए दुआएं की। इस दौरान जनपद के सभी मस्जिदों पर नमाजियों के लिए भारी सुरक्षा का इंतजामात भी पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जनपद वासियों को बधाई देते हुए कहा कि ईद का त्यौहार बेहद खुशहाली का त्यौहार है। ऐसे में लोगों को शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से इस त्यौहार को मनाना चाहिए।

वहीं श्रावस्ती में भी कड़ी सुरक्षा के बीच नमाजियों ने नमाज अदा की। एसपी समेत अधिकारियों और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि धूमधाम से जिले भर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। एक दूसरे के गले मिलकर दी जा रहीं बधाइयां। हंसी खुशी के बीच मनाया जा रहा त्यौहार। जिले भर में सुरक्षा कड़े व्यापक इंतजाम।

वहीं आजमगढ़ जिले में ईद की नमाज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण कराई गई, जहां 585 जगहों पर ईद की नमाज अता की गई, जिसमें 249 ईदगाह व 336 मस्जिदें हैं। मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हुईं। जिले में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार की जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी।

Also Read: Ayodhya News: अभिनेता अरुण गोविल पहुंचेल रामनगरी, रामलला के सम्मुख हुए नतमस्तक, पीएम मोदी पर कही ये बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular