Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडElephant Attack: जंगल में गई महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले...

Elephant Attack: जंगल में गई महिला पर हाथी ने किया हमला, पहले दौड़ाया, फिर सूड़ से उठा कर दूर फेका, हालत गंभीर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Elephant Attack: प्रदेश के कोटद्वार में एक महिला पर हाथी(Elephant) ने गंभीर रूप से हमला कर दिया है। दअरसल महिला जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी, इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महिला सुलोचना देवी सुबह जंगल गई उसी दौरान ये घटना उनके साथ हो गई।

अचानक झाड़ीयों से निकलकर हाथी ने किया हमला

बताया जा रहा है कि महिला अपने सखियों के साथ जंगल में जा रही थी। इसी दौरान अचानक झाड़ियों में से हाथी निकल कर आया व पहलें उसने 55 वर्षीय सुलोचना देवी को उड़ाया फिर कुछ देर दौड़ानें के बाद महिला को अपनी सूढ़ से उठा कर फेक दिया। महिला के की साथी महिलाएं चिल्लाई तब जाकर हाथी भागा।

गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

महिला की सखियों ने तुरन्त घटना की सूचना परिजनों व वन विभाग के दी। बताया जा रहा है की महिला की हालत गंभीर है व उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ALSO READ: Morning Mobile Using Side Effects: अगर आप भी सुबह उठते ही फोन चलाने के आदी है तो जरूर पढ़ ले ये खबर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular