Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशEncounter: फर्रुखाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश पिंकू यादव पुलिस की...

Encounter: फर्रुखाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश पिंकू यादव पुलिस की गोली से ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

- Advertisement -

Encounter

इंडिया न्यूज, फर्रुखाबाद (Uttar Pradesh)। फर्रुखाबाद पुलिस ने रविवार तड़के 25 हजार के इनामी बदमाश पिंकू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश के शव का वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया है।

दरोगा और सिपाही पिंकू की गोली से हुए घायल
जानकारी के अनुसार अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कायमगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की रविवार तड़के तेड़ीकोन के निकट पिंकू यादव से मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई।

डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज पांडेय ने घायल का उपचार किया। इसी दौरान पिंकू की मौत हो गई। बताया गया कि पिंकू की गोली से कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक राजेश कुमार एवं एसओजी का सिपाही सचिन चौहान घायल हुए हैं।

एसपी ने बदमाश का मोर्चा लेने वाले पुलिसकर्मियों के जज्बे को सराहा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने इनामी बदमाश को मारने वाली पुलिस टीम को बधाई दी। आपको बता दें पुलिस ने वांछित अपराधी पिंकू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पिंकू करीब 6 वर्षों से कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर में मकान बनाकर रहता था। वह जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के ग्राम प्रानपुर पलौरा का मूल निवासी था। पिंकू ने बीते बरसों पूल गांव के ही कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनके शव को आवास विकास कॉलोनी के नाले में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शातिर अपराधी के खिलाफ फर्रुखाबाद जनपद समेत कन्नौज कासगंज में 19 मुकदमे संगीर धाराओं में दर्ज थे। बताया गया कि पिंकू पटियाली क्षेत्र के एसडीएम हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पिंकू कभी-कभी गांव आता था बीते तीन माह से उसको गांव में नहीं देखा गया। पिंकू के एक पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। लोहिया अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक बदमाश के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग बस और ट्रक में टक्कर, 13 यात्री गंभीर रूप से घायल 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular