होम / सलमान खान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई के नाम की कैब, एक युवक गिरफ्तार

सलमान खान के घर पहुंची लॉरेंस बिश्नोई के नाम की कैब, एक युवक गिरफ्तार

• LAST UPDATED : April 19, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना से हर कोई हैरान है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बुक की गई कैब गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची।

गाजियाबाद से आरोपी गिरफ्तार

इसकी जानकारी मिलते ही वहां मौजूद चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैब ड्राइवर को हिरासत में लिया और बुकिंग की जानकारी जुटाई और फिर उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया। जिस शख्स की गिरफ्तारी हुई है इसका नाम रोहित त्यागी है। वह यूपी के गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दो दिन के लिए बांद्रा पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

Salman Khan के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के घर बाहर फायरिंग की गई थी। सुबह करीब 4.52 बजे दो शूटरों ने Salman Khan के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चलती बाइक से फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। पश्चिम चंपारण के रहने वाले दोनों आरोपी शूटर बिहार के ईसाई हैं।

ये भी पढ़ें:- Breakup: बॉयफ्रेंड से बदला लेने लिए उसकी मां बन गई लड़की, कर ली BF के पिता से शादी

इस घटना में एक और मामला सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बंदूक से फायरिंग कर हमला किया था। पिछले साल सलमान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें:- UP Board Result 2024: कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox