Sunday, July 7, 2024
HomeLatest Newsराम रंग में रंगेगा यूपी का हर मंदिर, जानें रामलला के आगमन...

राम रंग में रंगेगा यूपी का हर मंदिर, जानें रामलला के आगमन को लेकर प्रमुख तीर्थस्थलों की तैयारियां

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Ram Mandir Inauguration : सम्पूर्ण भारत वर्ष रामलला के आगमन की तैयारियां कर रहा है। हर कोई बस राम रंग में रंगना चाहता है। रामभक्तों के 500 वर्षों के संघर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। इसके लिए देशभर के लोगों में उत्साह का माहौल है और देशभर के सभी मंदिरों को राम मंदिर के तर्ज पर सजाया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों-तीर्थस्थलों को भी भव्य रूप से सजाया जा रहा है। लोगों में इस बात को जानने को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है कि यूपी के प्रसिद्ध मंदिरों में रामलला के स्वागत को लेकर को लेकर क्या-क्या तैयारियां चल रही हैंय

यूपी के प्रसिद्ध मंदिरों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां

काशी विश्वनाथ में होगा दीपोत्सव

भगवान शिव के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में एक काशी विश्वनाथ मंदिर में 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन धाम में विशेष अनुष्ठान व वेद परायण का आयोजन होगा और 21 हजार दीपों से काशी विश्वनाथ धाम प्रकाशित होगा। दीयों से ओम नम: शिवाय और जय श्री राम की आकृतियां भी उकेरी जाएंगी। पौराणिक मान्यताओं में भगवान शिव को भगवान राम का उपासक कहा जाता है। वहीं, मंदिर परिसर में सुंदरकांड भी होगा और काशी के गंगा घाटों पर रामायण धारावाहिक का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

मथुरा और वृंदावन में विशेष उत्सव मनाया जाएगा

भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और लीला भूमि वृंदावन भी अयोध्या के नए मंदिर में रामलला के विराजमान होने पर विशेष उत्सव मनाया जाएगा। 2 जनवरी को मथुरा और वृंदावन राममय होने को तैयार है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने बताया है कि 22 तारीख को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर राम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

यहां विराजमान भगवान केशवदेव को श्रीराम स्वरूप में और जन्मभूमि को राम मंदिर की थीम पर सजाया जाएगा। श्रीराम सहस्रनामावली सहित अन्य मंत्रों से हवन किया जाएगा। 1100 कमल के फूलों से अर्चना की जाएगी। दोपहर में मंदिर में भगवान श्रीराम की महाआरती होगी और भजन गायक मंगल गीत गाएंगे।

इस्कॉन मंदिर रामलला का करेगा भव्य स्वागत

22 जनवरी को देशव्यापी उत्सव में वाराणसी का इस्कॉन मंदिर भी अपनी अहम भूमिका निभाने जा रहा है। भगवान श्रीराम के मंदिर लोकार्पण पर वाराणसी का इस्कॉन मंदिर रामलला का भव्य स्वागत करेगा और राम का स्वागत थीम पर कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा उत्तर भारत के प्रसिद्ध मंदिर जैसे वैष्णो देवी, रघुनाथ मंदिर जम्मू, ज्वाला देवी हिमाचल, नैना देवी हिमाचल, अक्षरधाम दिल्ली, कालका जी दिल्ली, लक्ष्मी नारायण दिल्ली, जगन्नाथ मंदिर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अन्य मंदिरों को राम रंग में रंगा जा रहा है।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular