Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशFire Broke out at Daurala Station in Meerut : सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर बनी...

Fire Broke out at Daurala Station in Meerut : सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर बनी बर्निंग ट्रेन, दो कोच जले

- Advertisement -

Fire Broke out at Daurala Station in Meerut

Fire Broke out at Daurala Station in Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ : Fire Broke out at Daurala Station in Meerut यूपी के मेरठ (Meerut) में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (Saharanpur to Delhi passenger train) के दो कोच में भीषण आग लग गई। धमाके के साथ कोच से धुआं उठना शुरू हुआ यात्री कोच से बाहर आने लगे। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी।

Also Read : Six youthsThrashed with Bat in Agra : भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, तमंचे से फायर

ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री

दौराला स्टेशन पर सुबह 7.10 पर ट्रेन पहुंची थी। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली नौकरीपेशा यात्री सफर करते है। कोच में आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गई थी। रेलवे विभाग ने आग बुझाने के तुरंत इंतजाम शुरू कर दिए। इस आग से कोई जनहानि होने की अभी तक खबर नहीं है।

Also Read : Missing Youth’s Body Found a Month Ago : कुत्तों ने खोदी मिट्टी तो निकला युवक का शव

Read More : India Won 1st Match of Davis Cup : डेविस कप में भारत की पहली जीत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular