Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGang-raped by the Poor : खेत गई थी लड़की, दरिंदों ने किया...

Gang-raped by the Poor : खेत गई थी लड़की, दरिंदों ने किया गैंगरेप

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बलिया।

Gang-raped by the Poor : बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार थाना के प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्र ने मंगलवार को बताया कि किशोरी के साथ उसके पड़ोसी गांव के दो युवकों विशाल सिंह और अखण्ड सिंह ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के समय किशोरी शौच के लिए गई हुई थी।

आरोपी गिरफ्तार (Gang-raped by the Poor)

किशोरी के पिता की शिकायत पर गड़वार थाना में विशाल सिंह और अखण्ड सिंह के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

READ ALSO : Turmeric is Harmful for the Body शरीर के लिए ज्यादा हल्दी नुकसानदायक

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular