Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsGhaziabad News: पुलिस ने 500 करोड़ के लोन घोटालेबाज लक्ष्य तंवर की...

Ghaziabad News: पुलिस ने 500 करोड़ के लोन घोटालेबाज लक्ष्य तंवर की 4 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),गाजियाबाद: में 500 करोड़ के लोन घोटाला करने वाले लक्ष्य तंवर की चार करोड़ के फ्लैटों पर आज पुलिस ने कुर्क कर दिया। यह फ्लैट वैशाली इलाके में था। एक फ्लैट की कीमत दो करोड़ रुपए थी। पुलिस के मुताबिक अब से पहले 20 ऐसी बेनामी संपत्ति जिनकी कीमत 66 करोड़ रुपए है वह भी जप्त की जा चुकी है।

तंवर गैंग के 20 बेनामी संपत्ति जिनकी कीमत 66 करोड़,हुआ जब्त

पुलिस का यह ऐलान देखिए। हाथ में माइक और भूपों लिए हुए पुलिस के दरोगा ऐलान कर रहे हैं। ऐलान में यह कि वैशाली के यह लोग फ्लैट गिरोहबंद अधिनियम के तहत कुर्क कर लिए गए हैं। इनकी किसी भी तरह का निर्माण या बेचना खरीदना अब गैरकानूनी होगा। आपको बता दें कि यह फ्लैट लक्ष्य तंवर गैंग के हैं। जिन्होंने पुलिस और नेताओं को चूना लगाकर बेनामी संपत्ति इकट्ठा की थी। पुलिस का दावा है कि अब तक लक्ष्य तंवर गैंग के 20 बेनामी संपत्ति जिनकी कीमत 66 करोड़ है। वह जब्त की जा चुकी है।

आम आदमी के साथ पुलिस अधिकारी और नेता भी हुए शिकार 

आपको बता दें कि लोन माफिया लक्ष्य तंवर ने करीब 500 करोड़ का घोटाला किया था। उसके गैंग में 12 लोग थे। जिनमें से 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल जिस आदमी को लोन की आवश्यकता होती थी। उसको लक्ष्य और उसकी टीम आसानी से और सस्ते में लोन दिलवाने का भरोसा दिया करता था। उसके बाद लोन के नाम पर उसके कागज लेकर बैंक अधिकारियों से सांठगांठ करता था। व्यक्ति को लोन चाहिए होता था 10 लाख का तो उसको दिलाता था 20 लाख का। पहले से उसके साइन किए गए चेक और इस स्टम्प पेपर लक्ष्य के पास होते थे। उस शख्स को 10 लाख मिलते थे और बाकी बचे 10 लाख का बंदरबांट उसका गैंग और बैंक अधिकारी कर लेते थे। लेकिन जो आदमी 10 लाख का लोन लेता था उसके सिर पर 20 लाख के लोन की ईएमआई पड़ती थी। लक्ष्य तंवर ने जिन लोगों को चुना लगाया था उसमें पुलिस अधिकारी और नेता भी शामिल थे।

Basti News: अंतर्राष्ट्रीय चोर गैंग पर चला पुलिस का चाबुक,जानें मामला

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular