Monday, July 8, 2024
HomeCrime NewsGhaziabad News: किशोरी हुई गर्भवती, पांच माह पहले पड़ोसी ने किया था...

Ghaziabad News: किशोरी हुई गर्भवती, पांच माह पहले पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद से फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक बात फिर से दुष्कर्म का मामला देखने को मिला है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और इस बात का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने एक बड़ा राज सभी के सामने खोला ।

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी के दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पड़ोसी ने पांच माह पहले किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर धमकी दी थी। किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजनों को पता चला।

पुलिस की जानकारी अनुसार (Ghaziabad News)

एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ रहती है। किशोरी के पेट में दर्द हुआ था। पेट में दर्द होने के बाद किशोरी को परिजन डॉक्टर के पास ले गए। यहां किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई।

किशोरी ने अपनी आप बीती सुनाई

परिजनों ने किशोरी से बात कि तो किशोरी ने अपनी आप बीती सुना दी। किशोरी ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व पड़ोस में रहने वाला तय्यब घर में घुस गया था। घर में किशोरी अकेली थी। किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पड़ोसी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने पर किशोरी डर गई थी। गर्भवती होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

आरोपी की तलास जारी

एसीपी ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर तय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्द तय्यब को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular