Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsGhosi Upchunav : आज अखिलेश यादव घोसी उपचुनाव में करेंगे प्रचार, I.N.D.I.A...

Ghosi Upchunav : आज अखिलेश यादव घोसी उपचुनाव में करेंगे प्रचार, I.N.D.I.A vs NDA हो गया चुनाव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Ghosi Upchunav मऊ : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में सियासी पार गर्म हो गया है। दोनों पार्टियों की तरफ से लगातार बयान बाजी हो रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है।

जहां एक ओर शिवपाल यादव समेत तमाम दिग्गज सपा नेता घोसी में डेरा डाले बैठे हैं, वहीं आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी अपने प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में प्रचार करने घोसी पहुंच रहे हैं।

वैसे तो अखिलेश यादव उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाते। लेकिन मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने प्रचार किया और अब वे घोसी में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे है।

घोसी उपचुनाव से तय होगी लोकसभा चुनाव की रूप रेखा

राजनीति जानकारों के अनुसार जिस उपचुनाव में अखिलेश यादव दूरी बनाते है। उन सीटों पर समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान होता है। जो की आजमगढ़ और रामपुर में दिखने को मिला। इसको ध्यान में रख कर अखिलेश यादव घोसी उपचुना में प्रचार करने आज घोसी पहुंचेंगे।

बता दे, घोसी में 5 सितंबर को मतदान होगा जबकि परिणाम 8 सितंबर को आएंगे। घोसी उपचुनाव में बीजेपी के दारा सिंह को सपा के सुधाकर सिंह से कड़ी चुनौती मिल रही है।

घोसी उपचुनाव अब I.N.D.I.A vs NDA हो गया है। जिसके तहत यहाँ कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी ने समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। घोसी उपचुनाव के आधार पर ही उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A गठबंधन की सीट शेयरिंग और रूपरेखा तैयार की जाएगी।

कल सीएम योगी करेंगे प्रचार

इस सीट पर सपा के साथ – साथ बीजेपी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जहा राजभर, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक पहले से ही मोर्चा संभाले हुए हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कल (2 सितंबर) को चुनाव प्रचार के लिए घोसी पहुंचेगे।

Also Read – UP Politics : यूपी में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस का होमवर्क शुरू, पांच सीटों पर नजर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular