Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGorakhpur: गुजरात में 'मुफ्त' वाली राजनीति पर बोले अखिलेश्वर दास- पंजाब के...

Gorakhpur: गुजरात में ‘मुफ्त’ वाली राजनीति पर बोले अखिलेश्वर दास- पंजाब के सीएम पियक्कड़, नशे में बोल दिए होंगे केजरीवाल

- Advertisement -

Gorakhpur

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh) । विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश्वर दास शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम तो पियक्कड़ ही है। एक आधा पैग लेकर अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बोला होगा कि बिजली मुफ्त कर देंगे। साड़ी मुफ्त में देंगे। दास ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा सरकार बन रही है।

अखिलेश्वर दास ने कहा कि देश में लव जिहाद एक बड़ा विषय है। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड इसका ताजा उदाहरण है। इसे मोदी-योगी जैसे नेता ही कंट्रोल कर सकते हैं। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। काशी कॉरिडोर बन चुका है। यह हम हिंदुओं के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि गुजरात देश और हिंदुत्व के लिए प्रयोगशाला है। गुजरात के आने वाले चुनाव में गुजरात के भारतीय जनता पार्टी के लगभग 140 एमएलए भारी बहुमत से जीत कर सरकार बनाएंगे। भारत के लोग फिर से मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: बड़ा बदनाम है ये कालिया, महिलाओं को करता था अश्लील इशारे, अब ताउम्र जेल में रहेगा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular