Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGorakhpur Crime :  आइसीयू में भर्ती किशोरी से कर्मचारी कर रहा था...

Gorakhpur Crime :  आइसीयू में भर्ती किशोरी से कर्मचारी कर रहा था छेड़खानी, दर्ज हुआ केस

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:Gorakhpur Crime अस्पताल से एक बेहद शर्मनाम मामला सामने आया। इलाज के लिए आइसीयू में भर्ती किशोरी से हास्पिटल के एक कर्मचारी ने छेड़खानी की। हरकत का विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। किसी तरह से पिता को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। शिकायत पर छेड़खानी, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने महराजगंज जिले के रहने वाले आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

गंभीर रूप से बीमारी थी किशोरी Gorakhpur Crime

हरपुर-बुदहट क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की तबीयत तीन जनवरी को बिगड़ गई। स्वजन उसे पैडलेगंज के हास्पिटल में ले आए। स्थिति गंभीर होने की जानकारी देते हुए डाक्टर ने किशोरी को आइसीयू में भर्ती कर दिया। रात में पहुंचे पिता को किशोरी ने बताया कि देखरेख में लगा कर्मचारी गलत तरीके से छूने के साथ ही कान में अश्लील बातें कर रहा है। विरोध करने पर उसने थप्पड़ मारकर चुप करा दिया।

Read More: UP Election Seventh Phase Voting on 57 Seats: आजमगढ़ और मिजार्पुर सहित 57 सीटों पर 7 मार्च को होगा सातवें चरण के लिए मतदान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular