Sunday, July 7, 2024
HomeCrime NewsGorakhpur: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर दिया छत से...

Gorakhpur: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर दिया छत से धक्का

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Gorakhpur: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहा एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की गई।

यह है पूरा मामला

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही युवती के घर में घुसकर कुछ मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: लंबे टाइम तक पॉटी ना आने से शरीर पर क्या पड़ेगा असर? जानें

सिकरीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला अपने परिवार के साथ गीडा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती है। महिला का आरोप है कि 14 मई की रात करीब आठ बजे बगल में किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक घर में घुस आए और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

बेटी छत पर भागी तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया और भाग गए।

पुलिस ने बताया जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब उसने शिकायत की तो आरोपियों में से एक की बहन ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। CO गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ये देखो, अब ‘भीख’ मांगने लगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular