Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsGorakhpur News : बदलते गोरखपुर के तश्वीर को पहचान देगा लग्जरी क्रूज,...

Gorakhpur News : बदलते गोरखपुर के तश्वीर को पहचान देगा लग्जरी क्रूज, शादी के लिए भी बुक होंगे क्रूज, जानिए क्या है इसमें खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Gorakhpur News गोरखपुर: गोरखपुर (Gorakhpur News) के रामगढ़ताल में चलेगी लग्जरी क्रूज, अगले मंथ चलेगी क्रूज, हाईटेक अत्याधुनिक सामानों से लैश ये क्रूज आने वाले चंद दिनों में लोगो के दिलो में राज करने लगेगा।

7.41 लाख नीलामी में मिला क्रूज चलाने का अधिकार

गोरखपुर में अब लग्जरी क्रूज का लेंगे लोग मजा, कोलकाता की फर्म, रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज का संचालन करेगी।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की नीलामी में चार फर्में शामिल हुईं। इनमें 7.41 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाने वाले राजकुमार राय की फर्म को क्रूज चलाने का अधिकार मिला है।

जीडीए उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि बरसात बाद रामगढ़ताल में क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा। इस क्रूज को बनाने का प्रक्रिया शुरू हो गया है। इस क्रूज को लेकर मुख्यमंत्री भी काफी गंभीर है और वो समय समय पर इसकी जानकारी अधिकारियो व् फर्म के जरिए लेते रहते है।

ये पहला एसा प्रोजेक्ट है, जो अपने आप में पर्यटन को हब बनाता हुआ नजर आएगा। इस क्रूज को बनाने में तकरीबन 6 से 7 महीनो का वक्त लगा है।

डबल डेकर बन रहा क्रूज

फिलहाल अभी ढांचा बन कर तैयार हो गया है। बाकी काम फिनिशिंग का और डेकोरेशन का हो रहा है। चूँकि इस क्रूज में डबल डेकर बनाया गया है।

इसमें फस्ट फ्लोर पर फूडिंग और बुफर के अरेजमेंट किया गया है और बकायदा कीचन की व्यवस्था भी बनाई गई है। इसके बाद सेकेण्ड फ्लोर पर बार के लिए बनाया गया है और इसी फ्लोर पर इंजन केबिन बनाया गया है।

अगले महीने से चलेगा क्रूज

जहा ये पूरा लग्जरी क्रूज को आपरेट किया जाएगा। इसके ठीक निचे वीआइपी केबिन बनाया गया है, ताकि जब कोई वीआइपी आ जाए तो उसके बैठने की व्यवस्था की अच्छी हो।

तकरीबन 1850 एकड़ में फैला ये रामगढताल आने वाले समय में एक नई गाथा लिखेगा। इस रामगढताल में अगले महीने से ये क्रूज चलने लगेगा। जिसको लेकर इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है |

शादी के लिए भी बुक होगी क्रूज

रामगढ़ताल में संचालित होने वाला क्रूज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मनोरंजन के कई साधन क्रूज पर मौजूद रहेंगा। खाने-पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी।

एक साथ 100 लोग क्रूज पर पार्टी कर सकेंगे। रेस्टोरेंट भी होगा। आगे योजना है कि क्रूज पर सीमित लोगों की उपस्थिति में शादी की अनुमति भी दी जाए। यहां बार की भी सुविधा होगी और कई तरह के पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे।

प्रतिव्यक्ति कितना होगा रेट

अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की जाएगी। क्रूज का मजा लेने के लिए शुल्क प्रति व्यक्ति निर्धारित किया जाएगा। इस क्रूज के मालिक ने बताया, कि प्रति व्यक्ति का भी जो किराया सोचा गया है।

वो प्रति व्यक्ति 1000 से 1500 है। फस्ट फ्लोर पर 55 से 60 लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई और फस्ट फ्लोर पर ही वीआइपी डेग यानी केबिन बनाया गया है।

Also Read – शिवपाल यादव लड़ सकते आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव, इशारों-इशारों में जताई मंशा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular