Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGorakhpur News: 10 बच्चों की मां कुवांरे लड़के के प्यार में हुई...

Gorakhpur News: 10 बच्चों की मां कुवांरे लड़के के प्यार में हुई पागल, फिर धूमधाम से राचाई शादी, लव स्टोरी देख लोग हैरान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Gorakhpur News; गोरखपुर में एक ऐसी शादी का मामला प्रकाश में आया है जिसके बारे में जानने के बाद सभी हैरान है। जनपद में जो शादी हुई है उसमे दुल्हन 10 बच्चों की मां है तो वहीं दुल्हा कुआंरा है। दरअसल महिला के पति की मौत कुछ सालों पहले हो गई थी। जिस कारण महिला विधवा हो गई तो वहीं बच्चे अनाथ हो गए। वहीं इस शादी के बाद से दोनों लोग खुश हैं तो वहीं बच्चों को पिता मिला है।

10 बच्चों को मिला पिता का साया

पूरा मामला गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दादरी गांव का है. यहां पर इस शादी के बारे मे जानने के लिए लोगों की कतार लगी है। दुल्हन की उम्र 44 साल है जो कि 10 बच्चों की मां है और दुल्हा 40 वर्ष का है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। ऐसे में दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है। बता दें कि जिस महिला ने शादी रचाई है उसके पति की 6 साल पहले मौत हो गई थी। पति के मौत के बाद युवक और महिला के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। पति के मौत के एक साल बाद महिला युवक से साथ गांव छोड़कर फरार हो गई। जब महिला वापस गांव आई तो इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई जिसके बाद धूमधाम से दोनों की शादी पंचायत के सामने कराई गई।

4 बेटे और 6 बेटियों वाली मां

महिला के 10 बच्चों में 4 बेटे हैं. वहीं 6 बेटियां हैं। ऐसे में जो भी इस शादी के बारे में सुन रहा है वो परेशान हो जा रहा है। दूर तक इस बात को जानने को लोग परेशान हैं। महिला और युवक ने बताया कि दोनों इस शादी से काफी खुश हैं। वहीं इस शादी की पहल करने वाले गुरुकुल पीजी कॉलेज के प्रबंधक जयप्रकाश शाही और प्रधान प्रतिनिधि सतीश शाही ने बताया कि हम दोनों की खुशी के लिए कामना करते हैं।

Also Read: Moradabad Suicide: पहले वीडिया बना सोशल मीडिया पर किया वायरल, फिर फैशन डिजाइनर ने कर ली खुदखुशी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular