Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGovernor Anandi Ben reached Mayawati's house : मायावती के घर पहुंचीं राज्यपाल...

Governor Anandi Ben reached Mayawati’s house : मायावती के घर पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन, उनकी मां के निधन पर जताया शोक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Governor Anandi Ben reached Mayawati’s house : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर शोक जताया। राज्यपाल ने मायावती से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना। इस दौरान साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी उपस्थित रहे। बीते 13 नवंबर को मायावती की माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की आयु में का स्वर्गवास हो गया था।

प्रियंका गांधी व योगी आदित्यनाथ ने भी जताया था शोक (Governor Anandi Ben reached Mayawati’s house)

इसके पहले दिल्ली में भी शोकसभा का आयोजन किया गया था जिसमें कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं थीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त की थीं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बसपा सुप्रीमो से फोन पर संवाद कर अपने संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

मां की प्रेरणा से ही राजनीति में परचम लहराया (Governor Anandi Ben reached Mayawati’s house)

मायावती के पैतृक गांव बादलपुर के ग्रामीणों का कहना है कि मां की प्रेरणा और लगन के कारण ही बेटी ने राजनीति में परचम लहराया। मायावती ने भी ट्विटर हैंडल पर यही बात कही थी। पिता प्रभुदयाल दिल्ली दूर संचार विभाग में नौकरी करते थे। शुरुआत में उन्हें आने-जाने और ड्यूटी पूरी करने में काफी समय लगता था। उन्हें घर से बाहर ही रहना पड़ता था। इस दौरान मां रामरती ही मायावती व अन्य बच्चों की देखभाल करती थीं।

Also Read : Kisan Andolan 22 को लखनऊ में ऐतिहासिक होगी किसान महापंचायत

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular