Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मामले में सर्वे टीम को पहले दिन क्या-क्या...

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी मामले में सर्वे टीम को पहले दिन क्या-क्या मिला सबूत, प्रशासनिक अधिकारियों से हुई चर्चा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Gyanvapi ASI Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में पहले हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया। इसके साथ ही सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति को तैयार किया गया। वहीं सर्वे को दौरान दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। एएसआई की 41 सदस्यीय टीम ने चार हिस्सों में बंटकर सर्वे किया। तीनों गुंबद के नीचे और तहखानों में सर्वे की रूपरेखा तैयार की। वहीं, आज (शनिवार) को रेडिएशन के जरिये जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

मसाजिद कमेटी ने शुक्रवार को सर्वे से दूरी बनाए रखी

जहां ज्ञानवापी परिसर में एक तरफ हरी झंडी मिलने के बाद (एएसआई) की टीम का सर्वे जारी रहा। तो वहीं दूसरी तरफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने शुक्रवार को सर्वे से दूरी बनाए रखी। उनका कोई भी प्रतिनिधि सर्वे स्थल तक नहीं पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कड़ी सुरक्षा के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम शुक्रवार को 7 बजकर 52 पर परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने के लिए परिसर में पहुंची। ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जिसके बाद गहमागहमी के बीच सबकी सुरक्षा मानकों की जांच हुई, और सर्वे टीम को ज्ञानवापी परिसर में भेजा गया।

कोना-कोना जांच रही टीम

महिला वादिनी व उनके अधिवक्तओं ने सर्वे के बाद परिसर से बाहर आने पर पूरी प्रक्रिया पर खुशी जताई। और बोला कि एएसआई की टीम वैज्ञानिक तरीके से अपनी जांच कर रही है। इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए कोना-कोना छाना जा रहा है। एएसआई टीम द्वारा एक-एक स्थान, दीवार व खंभों को जांचा जा रहा हैं। साथ ही  इसकी वीडियो व फोटोग्राफी कराई जा रही है। सर्वे के दौरान पूरी जानकारी आकृति कागज पर तैयार की गई है। वहीं, परिसर व उसके क्षेत्र के हिसाब कोडिंग भी हुई है।

एएसआई टीम की अधिकारियों से हुई चर्चा

बता दें, दीवारों, खंभों और छत का माप लेने के लिए कांबिनेशन सेंट वर्नियर बैवल प्रोट्रेक्टर की मदद ली गई। जिसके बाद उसकी बनावट, कलाकृति आदि की जांच की गई। वहीं, एएसआई की टीम की अधिकारियों से हुई चर्चा में बताती है कि दर्ज किए गए आंकड़े व नक्शे आदि का मिलान कर शनिवार को बाकी बचे हिस्से की जांच की जाएगी। एएसआई की टीम ने 24 जुलाई को करीब साढ़े पांच घंटे तक सर्वे की कार्रवाई की थी। उसके साथ ही दर्ज आंकड़ों का भी मिलान किया गया।
सफाई के बाद सर्वे जारी रखा
एएसआई की टीम ने बताया कि ज्ञानवापी सर्वे के दौरान उनकी टीम तहखाने में भी गई, लेकिन वहां सर्वे नहीं हो सका। जिसके बाद टीम बताती है कि आसपास के दो तहखानों में गंदगी का ढेर बना हुआ था। वहीं, तहखाने में गंदगी को देख अब नगर निगम की टीम से गंदगी की सफाई कराई जाएगी, फिर तहखानों के सर्वे को आगे बढ़ाया जाएगा। हिंदू पक्ष ने यह भी तहरीर दी है कि ज्ञानवापी में तीन तहखाने हैं। वह तीनों गुंबद बने हुए हैं। इनके सर्वे से तमाम साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular